फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आपसी रंजिश में शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदली, एक पक्ष ने झोंकी फायरिंग; तीन लोग घायल

Sat, 11 Apr 2026 12:20 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में आपसी रंजिश में शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष ने फायरिंग झोंकी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घायल को अस्पताल भेजती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में शनिवार को आपसी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दलपतपुर की है। बताया गया कि गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। यह देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। एक पक्ष ने अचानक फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए।

वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। वहां उनका उपचार जारी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि घायल की हालत अब स्थिर है। वह खतरे से बाहर है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें