फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कोच की अनुपलब्धता के कारण नहीं चल सकी होली स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अयोध्या। होली के त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई अयोध्या कैंट-नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन (04215/04216) कोच की अनुपलब्धता के कारण नहीं चल सकी। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा है।
रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह ट्रेन 9, 11, 13 और 15 मार्च को अयोध्या कैंट से नई दिल्ली और 10, 12, 14 और 16 मार्च को नई दिल्ली से अयोध्या कैंट के लिए निर्धारित की गई थी। यह ट्रेन सुबह 9 बजे अयोध्या कैंट से प्रस्थान कर रात 10:30 बजे नई दिल्ली पहुंचने वाली थी, वहीं नई दिल्ली से प्रस्थान सुबह 9 बजे कर रात 10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचने वाली थी। होली से पहले इस ट्रेन के न चलने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गद्दोपुर निवासी शक्ति सिंह, आलोक सिंह ने कहा कि 13 मार्च को दिल्ली जाना है अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में वेटिंग के कारण फ्लाइट का टिकट खरीदना पड़ा । उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कर इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाए ताकि होली के अवसर पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें