अयोध्या। मरकजी जामा मस्जिद टाटशाह के इमाम काजी-ए-शहर मुफ्ती शमसुल कमद कादरी ने जुमे की नमाज दो बजे अदा करने का ऐलान किया है। यह निर्णय 14 मार्च को होली के मद्देनजर लिया गया है। साथ ही होलिका दहन के दिन तरावीह की नमाज रात 09:30 बजे तक अदा करके जल्द अपने घर पहुंचने की अपील की है। मंगलवार को जारी पत्र में उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हमारा मुल्क है। इसकी आजादी के लिए हमने बहुत कुर्बानियां दी हैं। इसलिए इसकी सलामती के लिए हर तरह की कोशिश करना हमारा फर्ज है। होली को जुमे की नमाज पड़ रही है, इसलिए जुमे की नमाज दो बजे अदा करने का फैसला लिया गया है। इसलिए दो बजे अजान और 02:20 बजे खुतबा अदा किया जाएगा। संवाद