फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भव्य कलश यात्रा, उमड़ी भीड़

Mon, 11 May 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा के प्रतीक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आज अयोध्या में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के निर्देशन में पूरा बाजार व मसौधा की समूह महिलाओं ने सुबह 11:30 बजे नागेश्वर नाथ मंदिर से कलश यात्रा निकाली, जिसमें 'ऊं नमः शिवाय' का जयघोष किया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले के प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजन-अर्चन और जलाभिषेक भी हुए। इस आयोजन में महिलाओं और जनप्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी रही, जिससे यह श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बना। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई और धार्मिक वातावरण बना रहा। सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित इस पर्व में सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार गुप्ता, डीसी एनआरएलएम सरिता गुप्ता और डीएमएम सरिता वर्मा की भी मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें