फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 100 मीटर के दायरे का पालन नहीं, अब 500 मीटर नशा मुक्त क्षेत्र बनाने की तैयारी

Mon, 11 May 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर दायरे को नशा मुक्त क्षेत्र बनाने की तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन पहले से लागू 100 मीटर के प्रतिबंध का अब तक पालन नहीं हो सका। शहर के कई विद्यालयों के आसपास खुलेआम गुटखा, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री जारी है। प्रोहिबिशन ऑन सेल ऑफ सिगरेट्स एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स अराउंड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशनल रूल्स, 2004 के अनुसार किसी भी शिक्षण संस्थान के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन जमीनी हालात इससे अलग दिखाई देते हैं। जिले में संचालित 28 राजकीय, 50 एडेड और 369 निजी स्कूलों के आसपास बड़ी संख्या में दुकानें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन




इनसेट
केस-1
जीआईसी मुख्य गेट के सामने ही बिक रहा तंबाकू
राजकीय इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के सामने चार दुकानें संचालित हो रही हैं। यहां खुलेआम गुटखा, सिगरेट और पान मसाला बिकता है। कई लोग सड़क किनारे धूम्रपान करते नजर आते हैं। यह स्थिति तब है जब 100 मीटर के भीतर बिक्री पर पहले से प्रतिबंध लागू है।




केस-2
दीवार से सटी दुकानों में टंगी हैं गुटखे की लड़ियां
जीजीआईसी परिसर की दीवार से सटी चार से पांच दुकानों पर गुटखे की लड़ियां खुलेआम लटकती दिखाई देती हैं। इसी मार्ग से स्टेशन सड़क गुजरता है, जहां दिनभर लोगों की भीड़ रहती है। दुकानों के बाहर लोग धूम्रपान करते आसानी से देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन




केस-3
इन स्कूलों के पास भी गुटखा तंबाकू आसानी से उपलब्ध
इंटर कॉलेज के पास बाबू बालिका और एसएसवी इंटर कॉलेज के आसपास भी तंबाकू उत्पादों की बिक्री हो रही है। विद्यालय के समीप छोटी दुकानों पर सिगरेट और गुटखा आसानी से उपलब्ध है। इसी तरह शहर और ग्रामीण के अन्य स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में कई दुकानें चल रही हैं। साहबगंज स्थानीय निवासी पप्पू गुप्ता ने बताया कि हमें आज पता चला ऐसा भी कोई नियम है। उन्होंने ने कहा बच्चे गुटखे के दुकान पर सिगरेट पीते दिख जाते हैं। 100 मीटर के पुराने नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए।


स्कूलों के आसपास संचालित तंबाकू दुकानों को लेकर सभी विद्यालयों से सूचना मांगी गई थी, लेकिन किसी संस्थान ने जवाब नहीं भेजा। अब दोबारा पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों के सहयोग से कार्रवाई कर दुकानों को हटाने का प्रयास किया जाएगा। - डॉ. पवन तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें