फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: निजी अस्पतालों का भी होगा फायर ऑडिट

Wed, 24 Jun 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हुआ है। संभावित हादसों को रोकने के लिए जिले के सभी निजी अस्पतालों के फायर ऑडिट का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार निजी अस्पतालों का भौतिक सत्यापन किया जाना है, जिसमें वहां अग्निशमन सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की उपलब्धता और क्रियाशीलता का परीक्षण किया जाएगा। अस्पतालों में फायर एक्सटिंग्विशर, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा और अन्य अग्नि सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया जाएगा।
निर्देश के अनुसार संबंधित अधीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर तीन कार्यदिवस के भीतर रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। सुरक्षा संबंधी कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दूर कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार मौजूद रहते हैं। ऐसे में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें