फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला कल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजकीय आईटीआई परिसर, बेनीगंज में 12 जून को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर, राजकीय आईटीआई व कौशल विकास मिशन इसमें सहभागी रहेंगे। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन


18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल, इंटर, स्नातक और आईटीआई शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकतेे हैं। अभ्यर्थियों का सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in, sewayojan.up.nic.in व ncs.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके बाद रोजगार मेला आईडी 10236 पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें