फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Al Fitr- 2026:  कब होगी ईद? कल पता चलेगा, ईदगाह-मस्जिदों में नमाज का ये रहेगा समय; पढ़ें कमेटी की अपील

Wed, 18 Mar 2026 08:11 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ईद-उल-फित्र के लिए चांद देखने की अपील की गई है। ऐशबाग स्थित ईदगाह में चांद देखने का विशेष इंतजाम किया गया है और लोगों से सूचना देने को कहा गया है। शहर की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज का समय भी तय कर दिया गया है, जिसके अनुसार सुबह नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
ईद-उल-फितर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-फित्र के मद्देनजर मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल की ओर से 19 मार्च 2026 को शाम 5:30 बजे ईद-उल-फित्र का चांद देखने की अपील की गई है। कमेटी ने बताया कि ईदगाह ऐशबाग में चांद देखने का एहतिमाम किया गया है और लोगों से इसमें शामिल होने की गुजारिश की गई है। कमेटी के जनरल सेक्रेटरी नईमुर्रहमान सिद्दीकी ने अपील की है कि चांद दिखने की सूचना तुरंत कमेटी को दी जाए।

शहर में नमाज का यह रहेगा समय

  • ऐशबाग ईदगाह: 10:00 बजे
  • मस्जिद जन्नत उस्मानिया डालीगंज: 8:00 बजे
  • दरगाह हजरत शाह मीना शाह: 8:30 बजे
  • मस्जिद तकियाबुल ईमान: 7:00 बजे
  • चांद वाली मस्जिद तालकटोरा: 9:00 बजे
  • मस्जिद कादिर खां तालकटोरा: 8:30 बजे
  • मस्जिद एक मीनारा अकबरी गेट में 7:00 बजे
  • मस्जिद इब्राहीमी गली मीर माता: 6:35 बजे
  • मस्जिद अबू बक्र भोलानाथ कुआं: 7:00 बजे,
  • मस्जिद इब्राहिमी, बिल्लौचपुरा: 7:30 बजे,
  • मस्जिद उमर बिल्लौचपुरा: 8:00 बजे
  • मस्जिद सिद्दीकिया हाता भीकम खां में 7:15 बजे
  • मस्जिद बिस्मिल्लाह शाह चौपटियां: 8:30 बजे
  • मस्जिद उमर तंबाकू मंडी: 9:00 बजे
  • मस्जिद सिद्दीकिया कटस मोहम्मद अली खां: 8:00 बजे

विज्ञापन





 

विज्ञापन

ईद पर छोटे शहरों के लिए अतिरिक्त बसें कल से

ईद के अवसर पर लखनऊ से सात छोटे शहरों तक आने-जाने के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। ये अतिरिक्त बसें 20, 21 व 22 मार्च को कैसरबागए आलमबाग और अवध बस अड्डे से चलाई जाएंगी।
चारबाग डिपो के एआरएम बनारसी राम का कहना है कि लखनऊ से सर्वाधिक यात्री बाराबंकी एवं रायबरेली रूट पर जाते हैं।

इसके अतिरिक्त उन्नाव, सीतापुर, फतेहपुर, मौरावां और बहराइच जाने वाले यात्रियों की संख्या भी अधिक रहती हैं। इन मार्गों पर नियमित के अलावा अतिरिक्त बसें भेजकर यात्रियों को राहत दी जाएगी। लखनऊ के आसपास के क्षेत्रों में ई सिटी बसें भी चलेंगी। इनमें दुबग्गा से देवा शरीफ, काकोरी व मलिहाबाद के लिए ई बसें का संचालन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें