फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पहली बार न्यायालय में लंबित मामलों का खुलेगा ब्योरा

Sun, 29 Nov 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दो दिसंबर को होने वाली बैठक कई मायनों में अहम होगी। न्यास का नया स्वरूप गठित होने के बाद पहली बार होने जा रही बैठक में ट्रस्ट की कार्यप्रणाली, अधिकारों के बंटवारे और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े मुद्दे केंद्र में रहेंगे।
विज्ञापन


खास बात यह है कि पहली बार न्यायालयों में लंबित विषयों की जानकारी ट्रस्ट के सदस्यों के समक्ष रखी जाएगी। अब तक इन विषयों पर सीमित स्तर पर होने वाली चर्चा को औपचारिक एजेंडे में शामिल किया गया है।

मणिरामदास की छावनी के सभागार में दोपहर तीन बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास करेंगे। महासचिव गोविंद देव गिरि की ओर से जारी 11 सूत्री एजेंडे में नियमित कार्यवाही की समीक्षा के साथ कई नीतिगत प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें न्यास विलेख यानी ट्रस्ट डीड और नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


इसके जरिये न्यास के संगठनात्मक ढांचे और कामकाज से जुड़े प्रावधानों में बदलाव पर विचार होगा। बैठक में ट्रस्ट के विभिन्न पदाधिकारियों और समितियों को कौन-कौन से अधिकार दिए जाएं। निर्णय लेने की जिम्मेदारी किस स्तर पर रहे, इस पर मंथन होगा। न्यास की समितियों के पुनर्गठन प्रस्ताव भी इसी कड़ी में महत्वपूर्ण है। समितियों की भूमिका व जिम्मेदारियों में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें