फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: सगाई समारोह में शामिल होने देहरादून से आए बुजुर्ग का शव घर के बरामदे में मिला, हत्या की आशंका

Thu, 19 Jun 2025 03:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के रुदौली के बाबा बाजार क्षेत्र के एक घर में बृहस्पतिवार सुबह बुजुर्ग की खून से लथपथ लाश मिली। वे देहरादून से सगाई समारोह में शामिल होने आए थे और घर में अकेले थे। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुदौली के बाबा बाजार क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। यहां खून से लथपथ 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके ही घर के बरामदे में मिला। प्रथम दृष्टया हत्या की अशंका जताई जा रही है। शव की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ आशीष निगम, एसओ समेत फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


कलागांव मजरे रेछ के निवासी जगदीश पाल (65) अपने परिवार के साथ देहरादून में रहते थे। दस दिन पहले पट्टीदार के घर आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने वह परिवार के साथ गांव आए थे। सगाई समारोह सम्पन्न होने के चार दिन बाद मृतक का परिवार देहरादून चला गया। वह घर में अकेले ही रह रहे थे।

ये भी पढ़े- UP: कानपुर के सीएमओ हरिदत्त नेमी निलंबित किए गए, डीएम से विवाद का ऑडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: कोर्ट परिसर से दहेज उत्पीड़न का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भागा, दो सिपाहियों के खिलाफ दर्ज कराया केस


मृतक के भतीजे जगोराम के अनुसार चाचा से बुधवार की रात करीब 8:30 बजे मुलाकात हुई थी। उसके बाद वे अपने घर सोने चले गए  और बृहस्पतिवार सुबह उनकी खून से लथपथ लाश मिली। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे। घटनास्थल पर मौजूद परिजन व ग्रामीण इस घटना पर हैरत व्यक्त कर रहे हैं।  एसओ  शैलेन्द्र आजाद के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें