फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ऑपरेशन सिंदूर की प्रेरणा से तैयार हुई प्राकृतिक सिंदूर के पौधों की नर्सरी

Wed, 18 Jun 2025 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। भारतीय सेना के शौर्य और साहस के प्रतीक ''ऑपरेशन सिंदूर'' ने न केवल देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने में भी प्रेरणा बन रहा है। इसी कड़ी में वन रेंज कुमारगंज में क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक अनूठी पहल शुरू की गई है। यहां पहली बार सिंदूर के पौधे (बिक्सा ओरेलाना) की नर्सरी स्थापित की गई है, जिसमें 500 पौधे तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

यह पौधा न केवल सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह पर्यावरण और औषधीय दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी है। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि ''ऑपरेशन सिंदूर'' की सफलता और इसके प्रतीकात्मक महत्व ने उन्हें इस पौधे की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। यह पौधा, जिसे कुमकुम ट्री या कमिला ट्री के नाम से भी जाना जाता है, अपने फलों से प्राकृतिक लाल रंग प्रदान करता है। इस रंग को पारंपरिक रूप से सिंदूर या कुमकुम के रूप में उपयोग किया जाता है, जो हिंदू संस्कृति में सुहाग और आस्था का प्रतीक है।
कुमारगंज की इस नर्सरी में पहली बार 500 सिंदूर के पौधे तैयार किए गए हैं, श्रीवास्तव ने बताया कि इन पौधों को उगाने के लिए विशेष देखभाल की गई है, जिसमें उचित मिट्टी, जलवायु, और जैविक खाद का उपयोग शामिल है। यह पौधा गर्म और नम जलवायु में अच्छी तरह उगता है, और दोमट या बलुई मिट्टी इसके लिए उपयुक्त होती है। अगले कुछ वर्षों में हम नर्सरी में हजारों पौधे तैयार करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

यह न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाएगा, बल्कि स्थानीय किसानों के लिए भी आय का एक नया स्रोत बनेगा। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि इस नर्सरी से स्थानीय किसानों को भी लाभ होगा। वे इन पौधों को अपने खेतों में उगा सकते हैं और प्राकृतिक सिंदूर का उत्पादन कर बाजार में बेच सकते हैं। कुमारगंज की यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें