फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: भव्य फिल्मी रामलीला के सातवें संस्करण के लिए हुआ भूमि पूजन, अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे रजा मुराद

Fri, 22 Aug 2025 02:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या की भव्य फिल्मी रामलीला के सातवें संस्करण के लिए भूमि पूजन रामकथा पार्क में हुआ। इस बार रामलीला में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार मंच पर रामायण को जीवंत करेंगे। इसका प्रसारण यूट्यूब पर होगा।
विज्ञापन
फिल्मी रामलीला के लिए किया गया भूमिपूजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। रामकथा पार्क में अयोध्या की भव्य फिल्मी रामलीला के सातवें संस्करण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन हुआ। अयोध्या की फिल्मी रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी और साधु-संतों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन हुआ।

विज्ञापन


इस बार रामकथा पार्क में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। 22 सितंबर से दो अक्तूबर तक फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला आयोजित होगी। हर रोज शाम सात बजे से रात 10 बजे तक रामलीला चलेगी।

ये भी पढ़े- Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाई जाए... कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गृहमंत्री को भेजा पत्र, की मांग
विज्ञापन


खास बात यह है कि इसका सीधा प्रसारण यूट्यूब समेत कई चैनलों पर किया जाएगा। इस बार रामलीला में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां अहम किरदार निभाएंगी। परशुराम के किरदार में मशहूर एक्टर पुनीत इस्सर नजर आएंगे। रजा मुराद अहिरावण के किरदार में होंगे। राजेश पुरी हनुमान जी की भूमिका निभाएंगे। अवतार गिल जनक बनेंगे। राकेश बेदी विभीषण और रावण की भूमिका मनीष शर्मा निभाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: यूपी का हर व्यक्ति ₹37500 का कर्जदार, पांच साल में राज्य का ऋण छह से बढ़कर नौ लाख करोड़ होने का अनुमान

दिल्ली के कलाकार बनाएंगे 190 फीट लंबा रावण, सीएम योगी को भेजा विशेष आमंत्रण
अयोध्या की फिल्मी रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी ने बताया कि 28 सितंबर से दिल्ली के कलाकार 190 फीट लंबा रावण का पुतला बनाएंगे। इस बार का रावण दहन ऐतिहासिक होगा। रामलीला में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण भेजा गया है। राम की नगरी अयोध्या में एक बार फिर रामायण जीवंत होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें