फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिवसेना नेता प्रियंका बोलीं- संविधान संशोधन लोकतंत्र के खिलाफ साजिश, सीबीआई और ईडी हो रहा दुरुपयोग

Fri, 22 Aug 2025 12:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और शिवसेना (उद्धव गुट) की वरिष्ठ नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र के खिलाफ साजिश कर रही है। ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल विपक्ष के नेताओं के खिलाफ किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद और शिवसेना (उद्धव गुट) की वरिष्ठ नेता प्रियंका चतुर्वेदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और शिवसेना (उद्धव गुट) की वरिष्ठ नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने अयोध्या पहुंच कर रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका चतुर्वेदी ने श्रीराम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन कर खुद को सौभाग्यशाली बताया। कहा कि भगवान रामलला की कृपा देश और लोकतंत्र पर बनी रहे।

विज्ञापन


अयोध्या की धरती से प्रियंका चतुर्वेदी ने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा। कानून संशोधन को लोकतंत्र के खिलाफ साजिश बताया। मोदी सरकार द्वारा संसद में जाए गए संविधान संशोधन विधेयक को उन्होंने लोकतंत्र के खिलाफ साजिश बताया। कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों को विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। इनका दुरुपयोग हो रहा है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि सीबीआई और इनकम टैक्स का इस्तेमाल विपक्ष को डराने के लिए किया जा रहा है। एक साल बाद क्लीन चिट दी जाती है। सवाल तो उठेंगे ही। बिहार चुनाव पर भी प्रियंका चतुर्वेदी ने बड़ा दावा किया उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत होगी। जनता सत्ता पक्ष से नाराज है। प्रियंका चतुर्वेदी ने अयोध्या में विकास के साथ रोजगार उपलब्ध कराने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें