फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्त्या, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम

Sun, 01 Mar 2026 12:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Murder in Ayodhya: अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। 
 
विज्ञापन
अयोध्या में हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस वारदात में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना गोसाईगंज के काजीपुर गाडर की है। जानकारी के अनुसार, अंकारीपुर निवासी भूपेंद्र सिंह ने कुछ समय पूर्व लकी वर्मा के चाचा से एक जमीन का बैनामा (रजिस्ट्री) कराया था। हालांकि, यह सौदा लकी वर्मा को पसंद नहीं था और वह इस जमीन पर भूपेंद्र के अधिकार का विरोध कर रहा था।

विज्ञापन


बीते दिन जब भूपेंद्र सिंह अपनी खरीदी हुई जमीन पर कब्जा करने और वहां काम शुरू कराने पहुंचे, तो लकी वर्मा वहां पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि इसी दौरान लकी वर्मा ने भूपेंद्र सिंह पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगने से भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें