फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: जनकपुरधाम से अयोध्या पहुंचे श्रीराम के तिलकहारू, हुआ तिलकोत्सव

Sun, 29 Nov 2026 04:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

श्रीसीताराम विवाह का जनकपुरधाम, नेपाल से तिलक लेकर अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों को पूरा किया। इसके पहले उनके आगमन पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
अयोध्या में तिलकोत्सव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनकपुरधाम, नेपाल से श्रीसीताराम विवाह का तिलक लेकर तिलकहारू रविवार को कारसेवकपुरम पहुंचे। यहां विश्व हिंदू परिषद नेपाल, धनुषा की ओर से तिलकोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जानकी मंदिर जनकपुरधाम और जनकपुरधाम उपमहानगर पालिका के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तिलक चढ़ाया।

ये भी पढ़ें - परिसीमन विधेयक: सीटों के बढ़ने से और बढ़ जाएगा यूपी का सियासी कद, 604 विधानसभा तो 120 हो जाएंगी लोकसभा सीटें

ये भी पढ़ें - यूपी कांग्रेस में घमासान: सांसद राकेश राठौर ने खोला मोर्चा, बोले- प्रदेश प्रभारी ने चौपट कर दिया पूरा संगठन
विज्ञापन


जनकपुर से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव की परंपरा निभाते हुए उत्साहित नजर आए। आयोजन में अयोध्या और जनकपुर के महापौर संत और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
विज्ञापन


सरयू-कमला एक्सप्रेस से पहुंचे श्रद्धालु
जनकपुर से यात्रियों को लेकर सरयू-कमला एक्सप्रेस पहली बार रविवार सुबह 7:25 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। यात्रियों के लिए सेवा शुरू होने के बाद जनकपुर से सीधे अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश नजर आए।

भाजपा कार्यकर्ताओं और रेल विभाग के कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। जनकपुरवासी भगवान श्रीराम के तिलक उत्सव के लिए भार लेकर पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें