श्रीसीताराम विवाह का जनकपुरधाम, नेपाल से तिलक लेकर अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों को पूरा किया। इसके पहले उनके आगमन पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जनकपुरधाम, नेपाल से श्रीसीताराम विवाह का तिलक लेकर तिलकहारू रविवार को कारसेवकपुरम पहुंचे। यहां विश्व हिंदू परिषद नेपाल, धनुषा की ओर से तिलकोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जानकी मंदिर जनकपुरधाम और जनकपुरधाम उपमहानगर पालिका के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तिलक चढ़ाया।
जनकपुर से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव की परंपरा निभाते हुए उत्साहित नजर आए। आयोजन में अयोध्या और जनकपुर के महापौर संत और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
सरयू-कमला एक्सप्रेस से पहुंचे श्रद्धालु
जनकपुर से यात्रियों को लेकर सरयू-कमला एक्सप्रेस पहली बार रविवार सुबह 7:25 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। यात्रियों के लिए सेवा शुरू होने के बाद जनकपुर से सीधे अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश नजर आए।
भाजपा कार्यकर्ताओं और रेल विभाग के कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। जनकपुरवासी भगवान श्रीराम के तिलक उत्सव के लिए भार लेकर पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया।