फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: 15 दिन में रामलला को एक करोड़ का चढ़ावा; रामभक्तों ने दिल खोल किया दान, इतना सोना-चांदी भी चढ़ाया

Thu, 08 Feb 2024 08:34 AM IST
शाहरुख खान नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या

सार

Ram Mandir: रामभक्तों ने दिल खोलकर रामलला को दान किया है। 15 दिन में एक करोड़ का चढ़ावा आया है। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में सोना-चांदी भी चढ़ाया गया है। अब तक हर माह 40 से 50 लाख चढ़ावा आता था।
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामभक्त रामलला के दरबार में दिल खोलकर दान कर रहे हैं। 23 जनवरी से लगातार भक्त उमड़ रहे हैं। राम मंदिर में बालक राम के सामने रखे छह दानपात्रों (हुंडी) में चढ़ावे की धनराशि की गिनती रविवार को रात आरती के बाद शुरू की गई, जो रात दो बजे तक चली। 
विज्ञापन


एक पखवाड़े यानी 15 दिन में भक्तों ने रामलला को एक करोड़ का चढ़ावा अर्पित किया है। रामलला के दानपात्र से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं। मंदिर खुलने के बाद पिछले 15 दिनों में रामलला के दरबार में 30 लाख से अधिक भक्त पहुंच चुके हैं। रोजाना औसतन दो लाख भक्त रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। 

भक्त यहां आकर बालक राम के प्रति आस्था समर्पित कर रहे हैं। कोई धन अर्पित कर रहा है, कोई सोना-चांदी। भारी भीड़ के चलते रामलला के दरबार में रखे दानपात्रों में दान राशि की गिनती के लिए नहीं खोला गया था। इस दौरान चढ़ावा दानपात्रों में जमा होता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में आभूषण आदि भी पाए गए। करीब एक करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा राशि दानपात्रों में मिली।
विज्ञापन


रविवार की रात भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों समेत 15 सदस्यीय टीम ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में छह दानपात्रों को खोलवा कर जमा सामानों को सुरक्षित रखवाया। उसके बाद इसमें जमा धनराशि की गिनती शुरू हुई। चढ़ावा राशि और भेंट के सामानों को मंदिर परिसर के काउंटिंग रूम में बने चेस्ट में रखवा दिया गया है।
 

तीन गुना बढ़ा दानपात्र का चढ़ावा
राममंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि अस्थायी मंदिर में रामलला के दान पात्र में 40 से 50 लाख महीने का चढ़ावा आता था। नए मंदिर में यह चढ़ावा तीन गुना बढ़ गया है। पिछले 15 दिनों में ही एक करोड़ का चढ़ावा दान पात्र से प्राप्त हुआ है। हर 15 दिन पर दानपात्र के चढ़ावे की गिनती की जाती है।

विभिन्न माध्यमों से मिला 15 करोड़ का दान
प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मंदिर खुलने के बाद एक पखवाड़े में विभिन्न माध्यमों से करीब 15 करोड़ का दान प्राप्त हो चुका है। राममंदिर परिसर में दस दान काउंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा मंदिर के गर्भगृह में जहां बालक राम विराजमान हैं, उनके सामने दर्शन मार्ग के पास छह बड़े आकार के दान पात्र रखे हैं।

श्रद्धालु सीधे प्रभु को चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं। मंदिर परिसर में स्थापित किए गए दस दान काउंटर पर ट्रस्ट के कर्मचारी नियुक्त हैं। दान करने पर उसकी रसीद भी दी जाती है। दान का लेखा-जोखा रोजाना शाम को ट्रस्ट कार्यालय में जमा किया जाता है।
विज्ञापन

इस तरह निधि अर्पित कर रहे भक्त
22 जनवरी-3.17 करोड़
23 जनवरी-2.90 करोड़
24 जनवरी- 2.43 करोड़
25 जनवरी- 12.50 लाख
26 जनवरी- 1.15 करोड़
27 जनवरी- 31 लाख
28 जनवरी- 34.25 लाख
29 जनवरी-32.50 लाख
30 जनवरी-29.15 लाख
31 जनवरी- 54.42 लाख
01 फरवरी- 14.00 लाख
02 फरवरी- 08.25 लाख
03 फरवरी-10.14 लाख
04 फरवरी-22.35 लाख
05 फरवरी-20.17 लाख
06 फरवरी-40. 24 लाख
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें