फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: रामनगरी पहुंची एनएसजी की टीम, राम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Sat, 26 Sep 2026 01:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

यूपी सरकार ने मिल्कीपुर तहसील में करीब 26 हेक्टेयर यानी 65 एकड़ भूमि केंद्रीय गृह मंत्रालय को एनएसजी क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना के लिए निशुल्क हस्तांतरित करने को मंजूरी दी है। एनएसजी की टीम ने सुरक्षा का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के बीच नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की टीम अयोध्या पहुंची है। टीम ने रामजन्मभूमि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार टीम की ओर से राम मंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के समक्ष प्रेजेंटेशन भी दिया गया।

विज्ञापन


अयोध्या में एनएसजी का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने की तैयारी पहले से चल रही है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने मिल्कीपुर तहसील में करीब 26 हेक्टेयर यानी 65 एकड़ भूमि केंद्रीय गृह मंत्रालय को एनएसजी क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना के लिए निशुल्क हस्तांतरित करने को मंजूरी दी है। सरकार के मुताबिक इसका उद्देश्य अयोध्या धाम और राम मंदिर की सुरक्षा को मजबूत करने के साथ किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाना है। 

ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के ज्यादातर जिले चक्रवाती बारिश की चपेट में, इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित; रेड अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आजम खां फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच; ईडी ने मांगा ब्योरा


इसी क्रम में एनएसजी टीम के अयोध्या पहुंचने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टीम ने राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, संभावित सुरक्षा चुनौतियों और आपात स्थिति में प्रतिक्रिया से जुड़े पहलुओं को समझने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें