फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News : प्रेमिका ने मां से कहा, बेटी की हत्या कर दी है, डाक बंगले से जाकर लाश ले लो, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Aug 2024 05:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

पुलिस ने बताया कि शव को हत्या के बाद जलाए जाने की भी आशंका है। मां ने कपड़ों व चप्पल से बेटी के शव की पहचान की। शव के हाथ और पैर ही बचे हैं। बाकी पेट से गर्दन तक का हिस्सा बिल्कुल खत्म है। सिर का भी पता नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ayodhya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले में गोसाईगंज नगर के रेलवे स्टेशन के पीछे बने डाक बंगले के खंडहरनुमा कमरे में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवती की शव के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी और शव को डाक बंगले के एक कमरे में छोड़कर फरार हो गया। आरोपी ने ही युवती की मां को फोन कर बताया कि बेटी की हत्या कर दी है, लाश डाक बंगले में पड़ी है, जाकर ले लो।

विज्ञापन


एसएचओ परशुराम ओझा के मुताबिक नृशंस ढंग से 21 वर्षीय युवती की हत्या को अंजाम देने वाले युवक की पहचान सुल्तानपुर के थाना कूरेभार के देवकली निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। उसे बृहस्पतिवार रात दो बजे गोसाईगंज कस्बे के महादेवा मंदिर रोड से गिरफ्तार किया गया। युवक के पास से मृतका का दो मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूलते हुए बताया कि उसका सविता नामक युवती के साथ प्रेम प्रसंग तीन साल से चल रहा था। वह मुंबई में नौकरी करता था। पांच माह वह उसके साथ मुंबई में भी लिव इन रिलेशन में रह चुकी है। सविता की बड़ी बहन और भाई की शादी के समय उसकी मां के अनुरोध पर वह मई माह में सविता को लेकर मुंबई से वापस आया था। इसके बाद वह बालगोविंद नामक एक अन्य युवक के साथ बातचीत करने लगी। उसका फोन तक उठाना बंद कर दिया, जो उसे नागवार लगा। बीते 21 अगस्त को उसने युवती को फोन करके गोसाईंगंज कस्बे में बुलाया। उसे लेकर रेलवे स्टेशन के पीछे बने डाक बंगले में पहुंचा। यहां दोनों की तकरार हुई। इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर शव को वंहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


गुरुवार को उसी ने युवती की मां को फोन कर शव की लोकेशन बताई थी। गुरुवार की दोपहर बाद अंबेडकर नगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कनक पट्टी, दशमढे निवासी कमला देवी ने गोसाईगंज कोतवाली पहुंचकर बताया कि उनके पास एक फोन आया था। बात करते हुए किसी ने बताया कि तुम्हारी बेटी का शव गोसाईगंज स्टेशन के पास डाक बंगले में पड़ा है। महिला की पुत्री घर से 21 अगस्त को महामाया मेडिकल कालेज में इलाज के लिए निकली थी लेकिन उसकी गुमशुदगी की सूचना कहीं दर्ज नहीं है।

शव के हाथ और पैर ही बचे, सिर का पता नहीं
पुलिस के खोजबीन के बाद डाक बंगले के पुराने खंडहरनुमा कमरे से युवती का सड़ा-गला शव बरामद किया। शव को हत्या के बाद जलाए जाने की भी आशंका है। मां ने कपड़ों व चप्पल से बेटी के शव की पहचान की। शव के हाथ और पैर ही बचे हैं। बाकी पेट से गर्दन तक का हिस्सा बिल्कुल खत्म है। सिर का भी पता नहीं है। हत्या का आरोपी विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद हत्या के आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया। 

पूर्व परिचित युवक ने किन्हीं कारणों से क्षुब्ध होकर युवती की हत्या की है। परिवार से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना कबूल किया है। शव मिलने के 12 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया गया है। - राजकरण नय्यर, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें