फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता में अवध इंटरनेशनल स्कूल चैंपियन

Thu, 30 Jul 2026 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध इंटरनेशनल स्कूल, आशापुर की अंडर-19 बालक कबड्डी टीम सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके चैंपियन बनी है। 26 से 28 जुलाई तक कन्नौज में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में इस टीम ने सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, हरदोई को 45-40 के रोमांचक अंतर से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ टीम ने अगस्त में आयोजित होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में टीम ने नारायण कॉलेज, इटावा को 44-19 से हराया, जबकि सेमीफाइनल में एसकेडी सिंह अकादमी, गोमतीनगर, लखनऊ को एकतरफा मुकाबले में 45-15 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। टीम ने कोच अतुल कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन और कप्तान रितेश जायसवाल के नेतृत्व में बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन किया। विजेता टीम में अविरल शुक्ला, यश जायसवाल, दिव्यांशु तिवारी, आयुष साहू, अंश सिंह, अभय मिश्रा, चिराग वर्मा और शिवांश तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक अतुल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराता रहेगा, ताकि छात्र भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करते रहें। विद्यालय की निदेशिका कविता सिंह, अध्यक्ष शान्तनु सिंह, प्रधानाचार्य विष्णु कुमार गुप्ता, वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार सिंह, संदीप निषाद, आकाश दत्त त्रिपाठी एवं पूजा यादव ने भी खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें