फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अंगद टीला परिसर में आयोजित होंगे प्रतिष्ठा द्वादशी के सारे उत्सव

Sat, 13 Dec 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
27- मणिराम दास की छावनी में आयोजित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में मौजूद अध्य
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है। 31 दिसंबर को समारोह का उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। मणिराम दास की छावनी में शनिवार को हुई बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के साथ ध्वजारोहण समारोह में हुए खर्च का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। प्रतिष्ठा द्वादशी के सारे उत्सव अंगद टीला परिसर में होंगे।
विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बताया कि प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समारोह के उद्घाटन के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रण भेजा गया था। उन्होंने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समारोह में मौजूद रहेंगे।
27 दिसंबर से यज्ञशाला में ट्रस्ट के सदस्य जगदगुरु विश्व प्रसन्न तीर्थ के संयोजन में पांच दिवसीय अनुष्ठान होगा। 29 दिसंबर से दो जनवरी तक जगदगुरु राम दिनेशाचार्य अंगद टीला के परिसर में रामकथा सुनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें