फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: यात्रियाें के बढ़ने से महंगा हुआ हवाई सफर

Fri, 07 Feb 2025 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज से रामनगरी आ रहे श्रद्धालुओं की जेब यहां से अपने घर जाने में ढीली हो रही है। यात्रियों की भीड़ देख एयरलाइंस कंपनियों ने किराये में इजाफा कर दिया है। दरअसल हजारों यात्री ऐसे हैं जो प्रयागराज से किसी तरह अयोध्या आकर दर्शन के बाद वापसी के लिए हवाई सेवा का इस्तेमाल करते हैं। इसी कारण अयोध्या से दिल्ली, मुम्बई, बंगलुरु आदि जगह पर जाने के किराये में फरवरी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

अयोध्या से दिल्ली का किराया लगभग 13 हजार के पार पहुंच गया है। महंगी बुकिंग का यह सिलसिला 28 फरवरी तक रहेगा। अगले सप्ताह तक यह किराया 15 से 20 हजार तक भी पहुंच सकता है। हालांकि, किराये का यह हाल सिर्फ एक तरफा ही देखने को मिल रहा है। दिल्ली से अयोध्या आने वाली फ्लाइट का किराया पांच से शुरू होकर सात हजार तक है। उधर, मुंबई की आने और जाने वालीं सभी फ्लाइट 15 हजार से कम में बुक नहीं हो रहीं हैं। यही हाल बंगलुरु का है अगर अभी बुक कराएंगे तो 17 से 20 हजार व हैदराबाद के लिए 29 हजार तक किराया पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें