फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कैंट स्टेशन पर बनाए जाए अतिरिक्त एसी रूम

Thu, 22 Oct 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट, अयोध्या धाम व रुदौली रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को रेल जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। यात्रियों ने सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। तीनों स्टेशनों पर करीब 450 शिकायतें दर्ज की गईं। यात्रियों ने सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाएं दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन के अधीक्षक पीआर मीणा ने बताया कि करीब 200 शिकायतें दर्ज की गईं। यात्रियों ने स्टेशन पर अतिरिक्त एसी रूम बनवाने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि मौजूदा दो एसी रूम छोटे हैं। इनमें साफ-सफाई और निगरानी की व्यवस्था बेहतर करने की जरूरत है। प्लेटफार्म पर टिकट चेकिंग की व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया।
अयोध्या धाम स्टेशन के प्रबंधक महेंद्र नाथ मिश्रा के अनुसार, यहां 250 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं। यात्रियों ने पेयजल की कमी, शौचालय के पंखे खराब होने और कुछ हिस्सों में बड़े पंखे नहीं लगे होने की शिकायत की।
विज्ञापन

रुदौली में यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर दो से नगर की ओर बंद रास्ता खोलने, ट्रेनों का ठहराव बहाल करने और शौचालय, पेयजल, टिकट खिड़की व कोच डिस्प्ले की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान एडीआरएम निर्मला सिंह, एसडीएमई चिराग श्रीवास्तव सहित रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें