महंत संजय दास से आशीर्वाद लेते राजपाल यादव।
अयोध्या। मशहूर अभिनेता राजपाल यादव शुक्रवार देर शाम अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामजन्मभूमि परिसर में पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। राम मंदिर में करीब 20 मिनट तक दर्शन-पूजन किया।
राम मंदिर में धार्मिक समिति के सदस्यों ने राजपाल का स्वागत किया और प्रसाद भेंट किया। इसके बाद वे सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी पहुंचे जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। उन्होंने हनुमंतलला की आरती उतारी। हनुमानगढ़ी में पुजारियों ने उन्हें प्रसाद दिया। -संवाद