हैदरगंज। ग्राम पंचायत थरिया कला के हारीपुर गांव में शनिवार देर रात एक युवक फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी शिवमोहन उर्फ छोटू (29) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन माह की एक बेटी है। परिजन के मुताबिक, शिवमोहन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई शिवनाथ और दूसरे भाई शिवपूजन हैं। तीनों भाई संयुक्त परिवार में रहते थे।
पिता नकछेद की करीब 20 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। बताया कि महज दो दिन पहले ही शिवमोहन के भाई शिवपूजन की शादी हुई थी। शिवमोहन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।