फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जिला अस्पताल में महिला का हुआ प्रसव, नवजात की मौत

Sun, 01 Jun 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कुमारगंज अस्पताल से रेफर होकर आई एक महिला का जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी में प्रसव हो गया। आनन-फानन महिला को जिला महिला अस्पताल भर्ती करवाया गया। वहां से नवजात को लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां शिशु की मौत हो गई।
विज्ञापन

कुमारगंज के शिवनाथपुर निवासी सुशील कुमार की पत्नी सीता (35) लगभग छह माह की गर्भवती थीं। उन्हें पेट दर्द होने पर परिजन शनिवार की रात लगभग 08:48 बजे कुमारगंज अस्पताल ले गए थे। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. अनमोल पाठक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज न ले जाकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी ले आए। यहां रात लगभग 12 बजे परिजन लेकर पहुंचे और स्ट्रेचर पर ही महिला ने बेटे को जन्म दिया।
ड्यूटी पर तैनात डाॅ. वीरेंद्र वर्मा ने स्टाफ नर्स को बुलवाया और प्राथमिक उपचार के बाद जच्चा-बच्चा को जिला महिला अस्पताल शिफ्ट कराया। वहां शिशु को एसएनसीयू में रखवाया गया, बाद में लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां शिशु की मौत हो गई। महिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आशाराम ने बताया कि बच्चा प्रिमेच्योर था। उसका वजन लगभग 600 ग्राम के आसपास था। वहीं, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें