फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष को सौंपी जाएगी तीन नामों की सूची

Thu, 13 Aug 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन की प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। अंतिम साक्षात्कार पूरा होने के साथ सीईओ चयन की प्रक्रिया अब सर्च कमेटी के पाले से निकलकर ट्रस्ट के पाले में पहुंचने वाली है। समिति पहले तीन नामों का पैनल तैयार करेगी और उसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल को सौंपेगी। इसके बाद ट्रस्ट स्तर पर तीनों नामों पर विचार कर एक उम्मीदवार के चयन का निर्णय लिया जाएगा। यानी अब 16 उम्मीदवारों की दौड़ सिमटकर तीन नामों तक पहुंचेगी और फिर इन्हीं में से किसी एक को राम मंदिर का पहला सीईओ बनने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक दो सितंबर को होनी है, पूरी संभावना है कि इस दिन राम मंदिर के पहले सीईओ की घोषणा हो जाएगी। अंतिम चरण तक पहुंचने वाले उम्मीदवारों में सेना के पूर्व अधिकारी, सेवानिवृत्त आईएएस-आईपीएस अधिकारी और अलग-अलग सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके पेशेवर शामिल हैं।
सर्च कमेटी में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) वीके चतुर्वेदी और परमाणु वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावरे शामिल हैं। न्यायपालिका, रक्षा और वैज्ञानिक क्षेत्र के अनुभव वाले इन सदस्यों ने अंतिम साक्षात्कार में उम्मीदवारों की प्रशासनिक दक्षता के साथ नेतृत्व क्षमता, रणनीतिक सोच, तकनीकी समझ और संस्थागत दृष्टिकोण को परखा। सर्च कमेटी के अनुसार सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय अनुभव और उपलब्धियां रखते हैं। अब चुनौती इन 16 में से ऐसे तीन नाम चुनने की है, जो राम मंदिर जैसी विशाल धार्मिक संस्था की प्रशासनिक और प्रबंधकीय व्यवस्था को संभालने के लिए सबसे उपयुक्त माने जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें