फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बाइक दुर्घटना में चालक और महिला घायल

Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरहट। बीकापुर-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चालक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। खेवली निवासी मंगूराम (65) बाइक चला रहे थे, जबकि मजहरुद्दीनपुर खजुरहट निवासी मैना देवी (53) पीछे बैठी थीं। दोनों खजुरहट जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर एंबुलेंस चालक ने उन्हें बीकापुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. अखिलेश वर्मा ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें