फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पांच दिवसीय प्रशिक्षण में 80 प्रतिभागियों ने सीखे मानसिक दृढ़ता के गुर

Sat, 28 Nov 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग की ओर से 23 से 27 नवंबर तक मानसिक दृढ़ता के विकास विषय पर आयोजित पांच दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन और अधिष्ठाता डॉ. साधना सिंह के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए। इसके साथ ही प्रतिभागियों को हार्टफुलनेस, योग, ध्यान, श्वसन और विश्राम तकनीकों का अभ्यास कराया गया। विशेषज्ञों ने जीवन और कार्यस्थल की विभिन्न चुनौतियों का सकारात्मक सोच के साथ सामना करने के तरीके भी बताए।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. साधना सिंह, आयोजन सचिव डॉ. रागिनी मिश्रा तथा सह-आयोजन सचिव डॉ. प्राची शुक्ला और डॉ. श्वेता सचान रहीं। प्रशिक्षण के दौरान आत्मचिंतन, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें