फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीपोत्सव के लिए अस्पतालों में 50 बेड आरक्षित

Mon, 19 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव के दौरान वालंटियरों और अन्य लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग आपात चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने में जुटा है। पांच से आठ नवंबर तक होने वाले आयोजन के दौरान जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए घाटों के आसपास स्थित निजी अस्पतालों को भी स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत निजी अस्पतालों में भी बेड आरक्षित कराने की योजना है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के अनुसार, दीपोत्सव के दौरान किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकारी अस्पतालों में बेड आरक्षित करने के साथ ही आयोजन स्थलों के आसपास चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। निजी अस्पतालों को भी स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने से जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को नजदीक ही उपचार मिल सकेगा।
135 स्वास्थ्यकर्मियों की होगी तैनाती
सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया के अनुसार, आपात चिकित्सा व्यवस्था के तहत मेडिकल कॉलेज में 20, जिला अस्पताल में 20 और श्रीराम चिकित्सालय में 10 बेड आरक्षित रखे गए हैं। जरूरत पड़ने पर इन बेड पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग 14 स्थानों पर अस्थायी स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। इन शिविरों में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों समेत 135 स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, दस प्रमुख स्थानों पर एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें