फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या महिला कांन्सटेबल केस: ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे आरोपी, जानें उस रात की पूरी कहानी

Fri, 22 Sep 2023 09:40 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

तीन आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ की जांच में सामने आया कि तीनों कूरेभार स्टेशन पर सरयू एक्सप्रेस की जनरल बोगी पर सवार हुए थे। 
विज्ञापन
महिला सिपाही पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला मुख्य आरक्षी पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों बदमाश ट्रेनों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। उनके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हैं। एसटीएफ की जांच में सामने आया कि तीनों कूरेभार स्टेशन पर सरयू एक्सप्रेस की जनरल बोगी पर सवार हुए थे। 

विज्ञापन

जब आरोपी बोगी में सवार हुए तो उसमें महिला मुख्य आरक्षी के अलावा दो साधू बैठे थे। महिला आरक्षी अपना बैग सिरहाने रखकर सो रही थी। तीनों ने उसके पास जाकर छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर अनीस ने उसके गाल पर ब्लेड से हमला किया और उसका सिर कई बार खिड़की से लड़ा दिया। फिर तीनों उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगे और उसके कपड़े फाड़ दिए। 
विज्ञापन

अचानक अयोध्या जंक्शन से करीब दो किमी पहले रामगढ़ हाल्ट पर ट्रेन धीमी होने लगी, जिससे तीनों को शक हुआ कि किसी ने चेन पुलिंग कर दी है। तीनों घबराकर ट्रेन से कूद गए और ऑटो से अयोध्या आने के बाद अलग-अलग फरार हो गए। एसटीएफ को अनीस के मोबाइल की लोकेशन बीटीएस से मिली, जिसके समानांतर महिला आरक्षी और बाकी दोनों हमलावरों की लोकेशन भी मिल रही थी। इसके बाद एसटीएफ ने तीनों की तलाश शुरू की और एनकाउंटर में अनीस को ढेर कर दिया। उसके बाकी दोनों साथी भी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें