फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों पर पानी लगाने गए युवक की ठंड से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के करही गांव में खेतों से पानी लगाकर घर लौट रहे युवक की सर्दी लगने से तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे औरैया में प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने बाहर ले जाने को कहा पर आर्थिक तंगी के चलते परिजन युवक को घर ले आए, कुछ देर में उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गांव करही निवासी जनवेद दोहरे व उनका पुत्र रोहित बाबू मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार को रोहित बाबू (22) खेतों पर पानी लगाने गया था। पानी लगाकर लौटा तो उसको सर्दी लग गई। परिजन उसे औरैया में प्राइवेट अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। लेकिन घरवाले पैसे की कमी के चलते वह उसको घर वापस ले आए। इलाज के अभाव में देर रात में रोहित ने दम तोड़ दिया। मृतक के घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें