फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: युवक का शव हाईवे पर रख लगाया जाम, एक घंटे तक आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जनेतपुर में मारपीट में घायल युवक की कानपुर में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों व परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। हाईवे पर दोनों तरफ पांच किमी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बात न बनने पर पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को जबरन हटाया। इसके चलते एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

गांव जनेतपुर निवासी अभिषेक (32) पुत्र त्रिभुवन सिंह क्षेत्र स्थित एक भट्ठे पर मुनीम का काम करता था। 20 फरवरी को भट्टे के पूर्व हिस्सेदार ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर कहासुनी के बाद उसके साथ मारपीट की थी। उसको घायलावस्था में कानपुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। दोपहर को जब शव गांव पहुंचा, तो आक्रोशित लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया।
सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने आक्रोशित लोगों को रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का आश्वासन देते हुए जाम खोलने को कहा लेकिन वह अपनी मांग पूरी न होने तक जाम न खोलने पर अड़ गए। जाम न खुलते देख अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को उनकी सभी शर्ते मान लेने और जाम खोलने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद भी आक्रोशित लोग जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। मामला सुलझते न देख अपर पुलिस अधीक्षक ने सड़क पर जाम लगाए लोगों को जबरन हटवाया। मृतक के भाई अतुल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने श्याम सुंदर चतुर्वेदी, अखिलेश चतुर्वेदी, अरविंद चतुर्वेदी पुत्रगण भगवती प्रसाद निवासी ब्रह्मनगर औरैया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें