फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 06 Mar 2026 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार देर शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पीआरवी व कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरपालपुर निवासी अखिलेश कुमार (35) पुत्र मेवा लाल की दो शादियां हुई थीं, लेकिन किसी कारणवश दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद से वह अकेले रहकर खेती-किसानी कर अपना भरण-पोषण कर रहा था।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम उसने घर के बाहर बने कमरे में अंदर से कुंडी लगाकर ऊपर रखी टीन में लगे बांस से मफलर के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसका भाई की पुत्री मीना उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखकर वह घबरा गई और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने दरवाजे की दरार से अंदर झांककर देखा तो युवक को फंदे से लटका पाया। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पीआरवीव कोतवाली पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरने की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें