दिबियापुर। थाना क्षेत्र के लक्का का पुरवा गांव में शुक्रवार शाम एक 17 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।
लक्का का पुरवा निवासी निधि (17) पुत्री स्व. हेतराम ने शुक्रवार रात करीब पौने आठ बजे घर के अंदर कमरे में मां की साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजन में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी।
आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।