फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: उपचार के दौरान युवक की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। जिस पर परिवार के सदस्यों ने गलत उपचार का आरोप लगाकर हंगामा किया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन

जनपद जालौन कुठौंद निवासी राजीव कुमार रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आर्यनगर स्थित काली माता मंदिर के समीप एक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। राजीव की मंगलवार की शाम को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में ही इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि राजीव को बुखार आ रहा था। जिस पर वह लोग उसे औरैया के मोहल्ला आर्यनगर में भर्ती कराया था। जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका उपचार किया।
मंगलवार को उसे जब उसे उपचार दिया जा रहा था, तभी उसे सर्दी लगने लगी। इस पर डॉक्टर को जानकारी दी गई। जैसे ही डॉक्टर को जानकारी हुई तो उसने एक इंजेक्शन लगा दिया। जिससे करीब 10 मिनट बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इस दौरान परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी भूपेन्द्र राठी ने बताया कि जानकारी पर मौके पर पहुंचे थे। जहां दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौते हो गया। पीड़ित पक्ष ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिससे कागजी कार्यवाही के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें