फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों को फंसाने के लिए युवक ने षड्यंत्र रचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव के पास शनिवार रात हाथ व आंखें बंधे मिले युवक ने बच्चों को देखने के लिए पत्नी से विवाद के बाद षड्यंत्र रचा था। पुलिस थाने ले गई तो उसने सच्चाई बताई कि उसने ससुराल वालों को फंसाने के लिए ऐसा किया था। मामला खुलने के बाद युवक ने पत्नी से माफी मांग समझौता कर लिया और इसके बाद दोनों घर चले गए।
विज्ञापन

कोतवाली बिधूना के भटौली गांव के पास राहगीरों की सूटना पर शनिवार को पुलिस को हाथ व आंखें बंधा एक युवक मिला था। थाने ले जाकर यूपी 112 व कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो मामला पति-पत्नी के विवाद का निकला। युवक की ससुराल बंथरा गांव में है। युवक का ससुराल में 14 मई को विवाद हुआ था। तब मारपीट में युवक का हाथ टूट गया था।
शनिवार को प्रवेश अपनी पत्नी रूबी उर्फ रंजना के साथ कानपुर हैलट में हाथ की दवा लेने गया था। देर रात रोडवेज बस के बेला पहुंचते ही प्रवेश ने ससुराल में मौजूद बच्चों से मिलने बात पत्नी रूबी से कही। पत्नी ने रात अधिक होने के कारण इंकार कर दिया। इसी बात पर रूबी व प्रवेश में विवाद हो गया। इसके बाद युवक बिधूना चौराहे पर उतरकर फोन पर बात करते हुए सूरजपुर गली होकर कहीं चला गया और रात तक न तो ससुराल बंथरा पहुंचा और न अपने घर।
विज्ञापन

सुबह बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौली के पास हाथ व आंखें बंधा पड़ा मिला। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि एक दोस्त की सहायता से फर्जी तरीके से युवक ने खुद को बंधवाने का षड्यंत्र रचा था। बताया कि पूर्व में भी युवक ऐसी ही घटना कर ठठिया थाने में एक मुकदमा लिखा चुका है। बाद में पत्नी के साथ वह घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें