फफूंद (औरैया)। कस्बे के एक मोहल्ले में एक युवक ने घर के आंगन में पड़े जाल में मफलर से फंदा लगाकर जान दे दी। लोगों की सूचना पर पहुंची मृतक की मौसी ने पुलिस को जानकारी दी।
युवक घर पर अकेला था और उसका परिवार गुरुग्राम में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। मोहल्ला मोतीपुर निवासी महेश कुशवाहा अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके दो पुत्र भी उनके साथ ही रहते थे।
दस जनवरी को महेश का बड़ा पुत्र रिंकू अपने 20 वर्षीय छोटे भाई दीपक के साथ फफूंद में रहने वाली चाची राजाबेटी की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए आया था।
मंगलवार सुबह बड़ा भाई रिंकू वापस गुरुग्राम चला गया जबकि दीपक घर पर ही रुक गया। बुधवार को दिन भर वह घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना मोहल्ला बाबा का पूर्वा में रहने वाली उसकी मौसी आशा देवी को दी।
उन्होंने आवाज दी लेकिन कोई जवाब न मिलते देख वह लोग अंदर गए तो दीपक का शव फंदे पर लटका था। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि परिजनों को बुलाया गया है। (संवाद)