फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईवे पर खड़े ट्रक में भिड़ा दूसरा ट्रक और कार, पांच घायल

Thu, 16 Jan 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार।
विज्ञापन
औरैया। घने कोहरे के बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात लगभग एक बजे सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे एक दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पहले कि यह मामला सुलझ पाता, तभी पीछे से आ रही एक कार भी आकर ट्रक से भिड़ गई।
विज्ञापन

इस घटना में कार सवार समेत पांच लोग घायल हो गए। एक्सप्रेसवे एंबुलेंस से सभी घायलों को 50 शैया जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से घायल ट्रक चालक, क्लीनर समेत तीन लोगों को उच्चीकृत सेंटर रेफर किया गया।
मंगलवार देर रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा था। इसी बीच एक चालक ने ट्रक को एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे दूसरे ट्रक चालक को कोहरे में कुछ नजर नहीं आया। इस कारण ट्रक जाकर खड़े ट्रक में भिड़ गया। भिड़ने से ट्रक का चालक पंकज व क्लीनर नितीश घायल हो गए।
विज्ञापन

इससे पहले कि घायल कुछ समझ पाते। तभी पीछे से आ रही एक कार भी क्षतिग्रस्त ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं एयरबैग खुलने से कार चला रहे लखीमपुर खीरी निवासी सरजीत सिंह व उनका पुत्र खुशदीप सुरक्षित बच गए। जबकि पीछे की सीट पर बैठा दूसरा पुत्र यशदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को 50 शैया जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने तीनों घायलों को उच्चीकृत सेंटर रेफर कर दिया। वहीं मामूली रूप से चोटिल पिता-पुत्र सरजीत सिंह व खुशदीप का अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया।
यूपीडा सुरक्षाकर्मी एसओ कल्लू सिंह ने बताया कि रात लगभग एक बजे एक्सप्रेसवे के 263 किलोमीटर पर गांव आशा के पास घटना हुई थी। क्षतिग्रस्त ट्रक व कार को क्रेन से हटवाकर सुरक्षित जगह खड़ा करवा दिया गया है। बताया कि घटना में घायल हुए कार सवार बबीना से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। तभी घटना का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें