एरवाकटरा। गांव एरवा टिकटा स्थित मां दुर्गा मंदिर समीप तालाब पर ग्रामीणों ने एक शिकारी को पकड़ा। वो यहां पर पक्षियों का शिकार कराने को आया था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में अनगिनित पक्षी (सोनापतारी) रहते थे। इनकी संख्या दिन प्रतिदिन कम हो रही थी। इससे पुजारी समेत भक्तगण परेशान थे। नवरात्र के चलते भक्तों का आवागमन अधिक है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक युवक तालाब की तरफ गया। इस पर शक होने पर चुपके से ग्रामीणों ने पक्षी का शिकार करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस बुलाकर सौंप दिया। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि एक युवक को लाया गया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)