फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेट्रोल डालकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

Tue, 01 Sep 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव कुचैला में रविवार दोपहर किसी बात से क्षुब्ध होकर युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग से वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाकर उसकी जान बचाई। गंभीर हालत में परिजन उसे इटावा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव कुचैला के रजनेश यादव (32) रविवार दोपहर करीब एक बजे गांव के ही एक व्यक्ति के घर के बाहर स्थित बरामदे में पहुंचा। यहां उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक के शरीर में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आग बुझाई और परिजन को सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर इटावा रवाना हो गए।
जहां युवक का उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी अपने भाई के साथ मायके चली गई थी। इसके बाद रविवार को युवक आत्महत्या का प्रयास किया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें