औरैया। भाजयुमो ने मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर जिले के युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया। पार्टी नेताओं ने उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कही और इनकी स्थापना के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री प्रांशु दत्त त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री युवाओं को उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। कई योजनाओं में छूट का लाभ दिया जा रहा है। युवा स्वावलंबी बन जिले का नाम रोशन करें। स्थानीय स्तर पर उत्पादन होने से क्षेत्र का विकास होगा। लोगों को कम दाम में चीजें भी मुहैया होंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि सरकार बेरोजगारी दूर करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। कार्यक्रम को भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक, कौशल राजपूत, धीरेंद्र गौर ने भी संबोधित किया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चंदन भदौरिया ने मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री प्रांशु दत्त त्रिवेदी व जिलाध्यक्ष श्रीराम का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर आलोक पाल, अंकुर तिवारी, मनीष भारती, शशिकांत, अवनीश शर्मा, अमित तिवारी, प्रशांत मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, कार्यालय प्रभारी सुधीर शुक्ला भी मौजूद रहे।
इन्हें मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान रामजी वाजपेयी, विमल अवस्थी, विमल सविता, राजेश तिवारी, मोहित अवस्थी, शुभम त्रिपाठी, प्रिंस, संजीव कटियार, राहुल सेंगर, चंद्रभान राजावत, चिराग शुक्ला, अमर पाल, रिंकू विश्नोई आदि युवा उद्यमियों को प्रमाण पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।