फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के मुरैना रूपशाह गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जालौन से आए मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही ससुराली फरार हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला जालौन के थाना आटा के गांव पिपराया निवासी संत कुमार ने बताया कि 2005 में पुत्री सीता (36) की शादी अजीतमल के मुरैना रूपसाह निवासी सुरेश शुक्ला पुत्र आनंद कुमार शुक्ला से की थी। शादी के बाद से ही ससुराली पुत्री को प्रताड़ित करते रहे। मंगलवार सुबह छह बजे पड़ोसी का फोन गया कि आपकी बेटी की मौत हो गई है।
मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव घर के बाहर पड़ा था। उन्होंने ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही दोनों पुत्रों को कहीं छुपाने की बात कही है। सीओ कमलेश नारायण पांडे ने मामले की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ ने बताया कि ससुराली फरार हैं। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। तहरीर में मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें