फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता का दबाव बनाने पहुंचे लोगों ने युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गांव लुखरपुरा में परिवार की महिला से छेड़छाड़ के मामले में समझौते का दबाव बना रहे दबंगों ने घर में घुसकर युवकों के सिर में गोली मार दी। मरणासन्न हालत में उसे सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सुनील कुमार निवासी लुखरपुरा ने बताया कि शुक्रवार शाम उसका चचेरा भाई गौरव (20) पुत्र शिवकुमार घर में अकेला था। इस बीच गांव के ही कुछ युवक आए और घर में घुस गए। आरोपियों ने गौरव के परिवार की ही महिला से छेड़छाड़ के मामले में समझौते का दबाव बनाया। जब बात नहीं बनी तो फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली गौरव के सिर में लगी।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे तो गौरव लहूलुहान पड़ा था। घायल को दिबियापुर सीएचसी ले जाया गया। जहां से मरणासन्न हालत में गौरव को सैफई रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ सुरेंद्र नाथ दिबियापुर सीएचसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध है। किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें