फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को सावनी देकर लौट रहे युवक की कार की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बहन को सावनी देकर लौट रहा था।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के हंसे का पुर्वा निवासी राखीलाल ने बताया कि उनका बेटा अर्जुन सिंह (35) बहन के गांव मकनिया पुर्वा जिला कानपुर देहात सावनी देने गया था। गुरुवार रात आठ बजे सावनी देकर बाइक से लौट रहा था। कंचौसी और नंदपुर के बीच कार ने अर्जुन की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दिबियापुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन अर्जुन को कानपुर अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। अर्जुन मजदूरी करता था। अर्जुन हेलमेट लगाए था। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें