फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। गांव बड़ेे पुरवा में एक युवक का शव खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। खेतों की जा रहीं महिलाओं ने शव देख परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह बड़े पुरवा गांव की महिलाएं खेतों पर जा रहीं थी। गांव के बाहर स्थित तुलाराम के खेत में लगे नीम के पेड़ से गांव के विनोद (25) का शव शर्ट के सहारे लटकता देखा। इस पर महिलाओं ने विनोद के परिजनों और ग्रामीणों सूचना दी। इस पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
मृतक के पिता रामलखन, भाई सनोज और मनोज ने बताया कि रविवार की शाम विनोद खाना खाने के बाद घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। चुनाव के चलते परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। सुबह ग्रामीणों ने शव लटके होने की जानकारी दी। परिजनों ने विनोद की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें