फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव घसारा में सोमवार को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में चर्चा रही कि मृतक के फोन पर किसी की काॅल आने के बाद उसने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

घसारा निवासी स्व. सुरेश चंद्र दुबे का 23 वर्षीय पुत्र शिव कुमार दुबे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सोमवार सुबह मां सुमन देवी किसी काम से गांव में गई हुई थीं। इसी बीच शिव कुमार ने फंदा लगा लिया। सुमन घर लौटी तो बेटे का शव फंदे पर देख चीख-पुकार करने लगी। सूचना पर घर के अन्य परिजन पहुंचे। पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें