फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बंबा में डूबकर चार साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अछल्दा। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा उदई में मंगलवार सुबह एक चार साल के मासूम की बंबा में डूबकर मौत हो गई। बंबा में भैंस नहला रहे पिता को बेटा नजर न आने पर खोजबीन की गई। कुछ देर बाद मासूम का शव बंबा में उतराता मिला। इस पर मासूम को लेकर परिजन अछल्दा पीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
गांव पुर्वा उदई निवासी ब्रजेंद्र राजपूत मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर के पास से निकले बंबा में भैंसों को नहलाने के लिए गया हुआ था। साथ में गया चार वर्षीय बेटा आयुष्मान पास में ही खेल रहा था। पिता को देख आयुष्मान भी बंबा की ओर बढ़ा। ब्रजेंद्र भैंस को लेकर बाढ़े में बांधने चला गया।
विज्ञापन

इसी दौरान आयुष्मान बंबा में जा गिरा। वापस लौटे ब्रजेंद्र को बेटा नजर न आने पर उसने खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद ग्रामीणों ने आयुष्मान को बंबा के पानी में उतराता देखा। इस पर पिता समेत अन्य ग्रामीण दौड़ते हुए बंबा में कूदे और पानी में उतरा रहे आयुष्मान को बंबा से बाहर निकाला। बचने की संभावना देखते हुए उसे अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने आयुष्मान को मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां सोनवती व पिता ब्रजेंद्र राजपूत का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ब्रजेंद्र ने बताया कि जरा देर के लिए उसकी नजर हटी, भैंसे बांधकर जैसी ही वह लौटा, बेटा नहीं मिला। खोजबीन के बाद कुछ देर में बेटा पानी में उतराता दिखा। मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई और बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें