फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों के साथ मिलकर मामी को चाकू मार किया घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में एक महिला पर भांजे ने दो साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। घटना की वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन

रेनू सेंगर मोहल्ला आजाद नगर में पुत्रियों शिवानी (16), कामनी (10), रागनी (7) व रोशनी (4) के साथ रहतीं हैं। उनके पति शिववीर लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्यरत हैं। रविवार दोपहर 12 बजे महिला और उसकी सबसे छोटी बेटी रोशनी घर पर थी। इस दौरान लहूलुहान रेनू को घर से बाहर भागते देख मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

तीन युवक बाइक से भागते दिखे। घायल महिला को पड़ोसियों ने सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। देवर रूपेश ने बताया कि रेनू का भांजा दो साथियों के साथ घर पर आया था। उसने साथियों के साथ मिलकर रेनू पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर आरोपियों के जूते व शर्ट भी मिली है। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला का बयान लेने के लिए पुलिस को सैफई रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें