फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक की जेब से मोबाइल छीन फरार हुए भोर के लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रविवार सुबह बेला दिबियापुर मार्ग पर असेनी के पास बाइक सवारों ने पूर्व सैनिक का मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत दिबियापुर पुलिस से की है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक अतुल कुमार दुबे निवासी रामकृष्ण नगर ने बताया कि वह बहलोलपुर सहायल स्थित पंप पर नौकरी करते हैं। रविवार सुबह लगभग छह बजे वह ड्यूटी करके स्कूटी से लौट रहे थे। असेनी पावर हाउस के समीप पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और उन्हें धक्का दे दिया। उन्होंने काफी दूर तक बाइक सवार लुटेरों का पीछा किया लेकिन वह फरार हो गए। दिबियापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें